फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में हज का सफर होगा महंगा, अनुमानित किराया पौने चार लाख

Tue, 10 Nov 2020 03:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
हज यात्री
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हज का सफर महंगा होगा। हज कमेटी इंडिया ने हज यात्रा 2021 के लिए अनुमानित किराया 3,75,000 रुपये तय किया है। जो वर्ष 2019 के अजीजिया कैटेगरी के किराए की तुलना में 1,31,350 रुपये अधिक है। अनुमानित किराया आने वाले दिनों में कम या ज्यादा हो सकता है। फिलहाल कुर्रा में नाम तय होने पर आजमीनों को पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन


हज कमेटी इंडिया ने हज यात्रा 2021 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है। इसके अलावा हजयात्रा 2021 पर उम्र की बंदिश लगा दी गई है। 18 साल से कम और 65 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के हज यात्रा पर जाने की पाबंदी है। इसके अलावा अब एक साथ तीन लोग ही हज के सफर पर जा सकेंगे। वर्ष 2021 में ग्रीन कैटेगरी नहीं होगी। सिर्फ अजीजिया कैटेगरी होगी। वहीं हजयात्रा 2021 के लिए हज यात्रियों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी।

हज कमेटी ने अनुमानित किराया 3,75,000 रुपये तय किया है। ये किराया वर्ष 2019 में अजीजिया कैटेगरी की तुलना में 1,31,350 रुपये अधिक है। वर्ष 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट से अजीजिया कैटेगरी का किराया 2,43,650 रुपये और ग्रीन कैटेगरी का किराया 2,76,650 रुपये था। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि अनुमानित किराया 3,75,000 रुपये है। पहली किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे। ये अनुमानित किराया कम या ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन


कोरोना के कारण इस साल नहीं हो सकी थी हज यात्रा
मुरादाबाद। इस साल कोरोना वायरस के चलते हज यात्रा स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में हजयात्रा 2020 का किराया तय नहीं हो पाया था। हज यात्रियों ने यात्रा से पहले 2,01,000 रुपये जमा कर दिए थे। पहली किस्त के रूप में 81,000 रुपये और दूसरी किस्त में 1,20,000 रुपये जमा किए थे, लेकिन कुल किराया तय नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें