फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में तेज बारिश के दौरान हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। तेज बारिश के दौरान ओले गिरने से कड़ाके की ठंड और गलन का प्रकोप बढ़ गया। साथ ही बर्फीली हवा ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के दौरान नगर और ग्रामीण इलाके में जर्जर और ऊंचे नीचे में रास्तों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कुछ जगहों पर कीचड़ पसरने से राहगीरों के आवागमन में दिक्कत होने लगी है। बारिश के साथ बर्फीली हवा चलने से कुंदरकी नगर के मुख्य बाजार, पैंठ बाजार, बस स्टैंड, गुलड़ तिराहे आदि स्थानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं तेज बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ है तो वहीं सरसों और आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही खेतों में सरसों भी गिर सकता है जिसको नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें