फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गूगल से सर्च किया था फोन पे का नंबर और खाते से उड़ गए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर नौकरी करने वाले युवक के खाते से फोन पे के जरिए 400 रुपये कट गए। उसने फोन पे पर शिकायत दर्ज कराने के लिए गूगल से नंबर सर्च किया और कॉल की। इसी दौरान उसके खाते से 50 हजार 310 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर काॅलोनी निवासी निशांक शर्मा मेडिकल स्टोर पर नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि खाते से 400 रुपये फोन पे के जरिए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए थे। उसने गूगल से फोन पे का नंबर सर्च किया। इसके बाद उस नंबर पर कॉल की। फोन रिसीव करने वाले ने आश्वासन दिया है कि 400 रुपये वापस हो जाएंगे। इसके बाद आरोपी फोन पे एप के माध्यम से तीन बार में 50 हजार 310 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और साइबर सेल में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें