फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई कार

Sat, 24 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे सत्ता की हनक कहें या कुछ और हाईवे पर शुक्रवार सुबह कार चालक युवक ने पुलिस का बैरियर उड़ा दिया। पुलिस वालों ने घेराबंदी कर कार समेत दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को कार में मांस लदा होने की जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए ही हाईवे पर बेरियर लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने एक युवक का चालान कर दिया। जबकि दबाव में आकर दूसरे युवक को छोड़ दिया गया।पुलिस ने कार सीज कर दी है। हाईवे पर सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग एक कार में मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर हाईवे पर थाने के सामने नाकाबंदी कर दी और बेरियर लगा दिया।


कार सवार युवकों ने कार को रोकने के बजाए पुलिस के बैरियर को ही उड़ा दिया और पुलिस के जवानों को भी कुचलने का प्रयास कर दिया। हाईवे पर पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। बेकाबू होकर कार भीड़ की ओर जाने लगी और भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जैसे तैसे कार को अपने काबू में लिया और दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



काफी संख्या में लोग इक्कठा हो गये। सीओ हाईवे महेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। युवक डिडौली थाना क्षेत्र के गांव ढ़किया का निवासी वहिद पुत्र शहिद है। पुलिस ने कार को भी सीज किया है। कार खाली थी। दूसरे युवक के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नही है। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा दिन भर तैरती रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें