मुरादाबाद। एसआर प्रीमियर लीग में सोमवार को चिश्ती सुपर किंग्स और गुरुकुल सनराइज के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर चिश्ती सुपर किंग्स की टीम ने गेंदबाजी चुनी और 14.3 ओवर में 80 रन बनाकर टीम ढेर हो गई। आसान लक्ष्य को हासिल करने के लिए गुरुकुल सनराइज की टीम को संघर्ष करना पड़ा। अंत में 16.1 ओवर में गुरुकुल सनराइज टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिश्ती सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर कप्तान साहिब पाशा महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीन विकेट शुरुआत में ही गिरने के बाद फजल पिच पर आए और पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। उनके बाद कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सका। गुरुकुल सनराइज टीम के धनंजय ने तीन व कप्तान नितिन ने दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में गुरुकुल सनराइज टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा। 28 रन पर दो विकेट गिर गए। लक्ष्य पाने तक टीम ने छह विकेट खो दिए।
स्कोर बोर्ड
चिश्ती सुपर किंग्स : 10 विकेट पर 80 रन, 14.3 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
साहिब का. शमी बो. उवैस 2 8 0/0
मो. अरीब रनआउट नितिन 12 13 2/0
हसन का. धनंजय बो. उवैस 2 5 0/0
हमजा का. उवैस बो. अर्नव 1 6 0/0
फजल का. नितिन बो. धनंजय 24 23 3/0
लकी पाल बो. अदनान 0 13 0/0
वहाब का. आदिल बो. नितिन 7 5 1/0
अमान स्टंप विराज बो. नितिन 6 5 1/0
अम्मार बो. धनंजय 0 1 0/0
अरबाज नाबाद 1 4 0/0
मो. शान बो. धनंजय 1 4 0/0
अतिरिक्त : 24, गेंदबाजी : धनंजय (3.3-0-20-3), उवैस (2-0-10-2), मो. आदिल (2-0-15-0), अर्नव (2-0-6-1), अदनान (2-0-5-1), मो. हमदान (1-0-17-0), नितिन (2-0-3-2)
गुरुकुल सनराइज : 6 विकेट पर 81 रन, 16.1 ओवर
मो. आजम का. फजल बो. शान 9 17 1/0
नितिन का. फजल बो. अरबाज 8 11 2/0
शमी रनआउट अम्मार/अरीब 11 25 2/0
गर्वित का. हसन बो. अंशिका 4 11 0/0
विराज रनआउट साहिब/अरीब 1 6 0/0
हसन स्टंप अरीब बो. साहिब 11 12 2/0
धनंजय नाबाद 16 12 2/0
दिव्य नारंग नाबाद 0 4 0/0
अतिरिक्त : 21, गेंदबाजी : वहाब तुर्क (5-0-26-0), मो. शान (2-0-13-1), अरबाज खान (2-0-2-1), मो. अमान (2-1-6-0), अंशिका (1-1-0-1), मोहसिन खान (1-0-4-0), हुसैन (1-0-16-0), साहिब (2-1-5-1), अम्मार अहमद (0.1-0-1-0)