फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्य के लिए गुरु का महत्व सबसे बड़ा : ऋषिपाल

Fri, 11 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव कुचावली में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और सुख-शांति की प्रार्थना के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

यहां अनुष्ठान के दौरान गायत्री परिवार शाखा छजलैट से जुड़े जबर सिंह ने गुरु वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। प्रहलाद शर्मा ने गुरु पूजन किया। प्रेम शंकर गोला ने गुरु का जीवन में महत्व बताया। श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताया। साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रतिदिन घरों में भी यज्ञ करने पर जोर दिया। इस अवसर पर यहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोचरण के साथ पांच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने गुरु पूर्णिमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक शिष्य के लिए गुरु का महत्व सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। यहां ग्राम प्रधान शशिबाला देवी, अशोक कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह, कोमल सिंह, अजय कुमार, सुरजीत सिंह, राश्ल विश्नोई, सूर्यवंश सिंह, रोहित कुमार, राघव, ओमकार सिंह, रंजीत सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप सिंह, सुखवीर सिंह, जयप्रकाश, हरिराज सिंह, कल्लू सिंह, केशव शर्मा, काले सिंह, महीपाल सिंह, विक्की चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, आनंद पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीता चौधरी, पंकज देवी, चौधरी नीतू, सुमन, शीतल, अलका, दिव्यांशी, रीत चौधरी, विनेश चौधरी, गीता चौधरी, प्रेंकिल चौधरी आदि श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें