एसएसपी ने ट्रैकिंग के टिप्स दिए
एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी के सीओ और निरीक्षकों को आवश्यक टिप्स दिए। एसआईटी ने आरोपियों की गर्दन पकड़ने की रणनीति पर चर्चा की। पुलिस इस मामले में छापा मारकर विधिक कार्रवाई करेगी।
तीन अधिकारी करेंगे सहयोग
अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने एसआईटी का तकनीकी सहयोग करने के लिए एसआईबी के संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज, डिप्टी कमिश्नर उत्तम तिवारी और असिस्टेंट कमिश्नर विपिन कुमार को तैनात किया है। एसएसपी ने एसआईटी के अधिकारियों को राज्य कर के अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित कर घोटाले से जुड़े साक्ष्य आपस में साझा करेंगे, ताकि मजबूत साक्ष्य एकत्रित किया जा सके।