फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी फर्म बनाकर 3.80 करोड़ की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर बिना खरीद फरोख्त किए 3.80 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर ली गई। इसके बाद आरोपी ने आईटीसी के लिए आवेदन कर दिया। इस मामले में आरोपी मो. फराज के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्यकर रेंज-ए कार्यालय के प्रधान सहायक अरविंद कुमार ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करूला निवासी मो. फराज ने मेसर्स एमएफ क्रिएशन नाम से फर्म बनाकर 24 मार्च 2024 को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर में ऑनलाइन आवेदन कर जीएसटी नंबर लिया था। जिसमें आरोपी ने पीतल की सिल्ली की खरीद फरोख्त का कारोबार करने की बात कही थी। इस फर्म ने 2024-25 में 6 करोड़ 4 लाख 87 हजार 289 रुपये का टर्नओवर दिखाया। इसमें एक करोड़ 8 लाख 87 हजार 710 रुपये जीएसटी देना था लेकिन आरोपी ने एक हजार रुपये ही जमा किए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 अगस्त 2025 तक दो करोड़ 81 लाख 93 हजार 937 रुपये का टर्नओवर दिखाया था। जिस पर 50 लाख 74 हजार 908 रुपये का जीएसटी बनता है लेकिन आरोपी ने एक भी रुपया जमा नहीं किया। विभाग ने फर्म मालिक मो. फराज को तलब किया तो उसने 29 नवंबर 2025 को अपना बयान दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि वह तैमूर एंटरप्राइजेज में नौकरी करता है। यह फर्म कटघर क्षेत्र के उड़पुरा में है। मो. फराज ने अपने बयान में बताया कि फर्म मालिक के बेटे ने उसका वेतन देने के लिए बैंक खाता खुलवाने के लिए दस्तावेज लिए थे। कई कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। आरोप है कि जीएसटी चोरी के लिए मो. फराज ने बिना खरीद- फरोख्त के एमएफ क्रिएशन के माध्यम से 3 करोड़ 80 लाख 50 हजार 269 रुपये की जीएसटी चोरी की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी मो. फराज और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें