फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से निकलते ही लूटी थीं ट्रेनें, आरोपियों पर रासुका लगाएगी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआरपी ने फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस में लूट को अंजाम देने के मुख्य आरोपी अमित और अभिषेक एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटे थे। बाहर निकलते ही दोनों ने गौरव मलखान ठाकुर और दीपक उर्फ लक्की के साथ मिल कर नौ अप्रैल को ट्रेनों में लूटपाट की थी।
विज्ञापन

जीआरपी ने बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अमित और अभिषेक को भी पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने स अमित घायल हो गया। इस मामले में दो आरोपी 13 अप्रैल की देर रात को मुठभेड़ में पकड़े जा चुके थे। चारों ने नौ अप्रैल की देर रात गोविंदनगर आउटर पर लूट को अंजाम दिया था। अब जीआरपी चारों आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी में है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पकड़े गए मुख्य आरोपी अमित (29) निवासी कटघर के खिलाफ 19 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि अभिषेक (28) निवासी कटघर का आपराधिक इतिहास 11 मुकदमो का है। दोनों कई बार चोरी, लूट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। अप्रैल 2022 में ही दोनों जेल से बाहर आए थे। एक सप्ताह बाद ही ट्रेनों में लूट की घटना को अंजाम दे दिया। दोनों ने पूर्व में पकड़े गए गौरव मलखान ठाकुर (28) और दीपक उर्फ लक्की (30) को वरगला कर अपने साथ शामिल किया था। बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पकड़े गए अमित और अभिषेक से नौ मोबाइल, 2600 रुपये, एक चेन, दो अंगूठी, एक तमंचा और एक छुरा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें