जीआरपी के मुताबिक, राजस्थान निवासी एक युवक की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। उसने छात्रा को मिलने के लिए राजस्थान बुलाया और ट्रेन में टिकट कंफर्म कराया। छात्रा सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली में उतरती और वहां से राजस्थान के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ती।
जीआरपी मुरादाबाद को सूचना मिली थी कि छात्रा 22 सितंबर से घर से गायब है। उसे ढूंढने के लिए ट्रेनों में भी चेकिंग करने के निर्देश मिले। शुक्रवार सुबह चार बजे जीआरपी मुरादाबाद को छात्रा सद्भावना एक्सप्रेस में मिली। जीआरपी ने उसे उतारा और घरवालों को सूचना दी। सुबह 10 बजे करीब छात्रा का भाई वाराणसी से मुरादाबाद आया और उसे लेकर रवाना हो गया।