मुरादाबाद। जीआरपी मुरादाबाद ने ट्रोनों में चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पांच मोबाइल और दो चाकू बरामद हुए हैं। आरोपी आशु, रिहान और जीतू कांशीराम नगर सोनकपुर हड्डी मिल थाना मझोला के निवासी हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार का कहना है कि बरामद मोबाइल आरोपियों ने ट्रेनों से चुराये थे। यह उन्होंने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा है। तीनों आरोपी आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराकार तीनों अपना गुजारा करते हैं। रविवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।