फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने हड़काया तो जीआरपी ने 36 घंटे में दो लाख का माल उगलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआरपी पुलिस की सक्रियता के क्या कहने। तीन माह से चोरी हो रहे मोबाइलाें को लेकर संज्ञा शून्य हुई पुलिस टीम उस समय पूरे एक्शन में आ गई जब एसपी जीआरपी ने दो टूक कह दिया कि मोबाइल चोरों को पकड़ो नहीं तो एक्शन झेलने को तैयार रहो। तत्काल पुलिस टीमें एक्टिव हो गईं और 36 घंटे के भीतर मोबाइल चोरी के 12 आरोपियों को धर दबोचा। इतना ही नहीं, उनसे 68 मोबाइल बरामद कर लिए। 36 घंटे में हुई इस कार्रवाई पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों का परिचालन बढ़ने के साथ दिन प्रतिदिन ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल आदि चोरी होने की घटनाएं बढ़ने लगीं। थाने में चोरी का मुकदमा तो दर्ज हुए लेकिन कार्रवाई के नाम पर पीड़ित यात्रियों को कुछ हासिल नहीं हुआ। जीआरपी भी इन मुकदमों को केवल रस्म अदायगी मानती रही। अब मामले बढ़े तो एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने संज्ञान लिया और थाना प्रभारियों को बुलाकर फटकार लगाई। दो टूक कहा कि एक्शन करो नहीं तो एक्शन झेलने को तैयार रहो। इसका नतीजा यह रहा कि जीआरपी की टीम ने मात्र 36 घंटे में चोरी के 68 मोबाइल बरामद कर लिए जिनकी कीमत दो लाख रुपये है। 12 आरोपी भी पकड़े। सूची के अनुसार थाने की टीम ने नौ मोबाइल जबकि सर्विलांस टीम ने 22 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा बरेली की टीम ने छह, चंदौसी ने सात, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर ने चार, मुजफ्फरनगर ने पांच, नजीबाबाद ने दो, रामपुर, शामली, बड़ौत, बरेली सिटी और बदायूं टीम ने एक-एक मोबाइल बरामद किया है।
अब चर्चाएं..........ये सब जानते हैं
अब लोगों में चर्चाएं हैं कि मैडम ने हड़काया तो थाना प्रभारी व अन्य टीम अलर्ट हो गई। सब जानते हैं कि कहां क्या हो रहा है। तभी तो आनन फानन में इतने सारे लोग पकड़ लिए। साथ ही बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

मोबाइल चोरी की शिकायतें दिन प्रतिदिन बढ़ रही थीं। टीम की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद थे। मामला संज्ञान में आने पर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सभी मोबाइलों का विवरण लेकर उन्हें सर्विलांस पर लगवाया गया, इससे काफी मदद मिली। यदि रेल यात्रियों के साथ ट्रेन में इस प्रकार की घटना होती है तो कंट्रोल रूम नंबर 9454402548 पर तुरंत सूचित करें। - अपर्णा गुप्ता, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें