फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में 399 रुपये जमा करने पर मिलेगा दस लाख का क्लेम

सार

महंगे प्रीमियम पर बीमा कराने में असमर्थ मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए डाक विभाग ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पालिसी जारी किया है। प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 399 रुपये जमा करता है तो दुर्घटना होने पर उसे चिकित्सा के लिए 30 हजार रुपये तक ओपीडी व्यय मिलेगा। स्थायी रुप से विकलांग होने पर, दुर्घटनावश अंग विच्छेद या पैरालिसिस होने पर दस लाख रुपये तक बीमा कंपनी कवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। महंगे प्रीमियम पर बीमा कराने में असमर्थ मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए डाक विभाग ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पालिसी जारी किया है। इस पालिसी के तहत साल में एक बार 399 रुपये जमा करने पर दस लाख का एक्सीडेंटल क्लेम परिजनों को मिलेगा। दुर्घटना में घायल होने पर ओपीडी और आईपीडी का भी खर्च पालिसीधारक को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 399 रुपये जमा करता है तो दुर्घटना होने पर उसे चिकित्सा के लिए 30 हजार रुपये तक ओपीडी व्यय मिलेगा। अस्पताल में भर्ती होने पर दस दिनों तक एक हजार रुपये प्रतिदिन कैश मिलेगा। दुर्घटना के बाद आईपीडी के लिए 60 हजार रुपये तक खर्च मिलेगा। स्थायी रुप से विकलांग होने पर, दुर्घटनावश अंग विच्छेद या पैरालिसिस होने पर दस लाख रुपये तक बीमा कंपनी कवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें