फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव में एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ। बुलडोजर वाली इस बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे के साथ 15 अन्य युवक भी बैठे हैं और दूल्हा सिगरेट के धुएं के छल्ले हवा में उड़ा रहा है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां निवासी उस्मान की शादी बिजनौर के सहसपुर गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। आठ जून को शादी थी। सोमवार की दोपहर दूल्हा अपने घर से बरातियों के साथ घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बुलडोजर पर चढ़ गया। इस दौरान उसके साथ 15 अन्य बराती भी चढ़ गए। आगे-आगे भांगड़ा डांस चल रहा था और पीछे-पीछे बुलडोजर चल रहा था। बुलडोजर पर दूल्हे के साथ बैठे युवक डांस भी करते दिख रहे हैं। दूल्हा बरात चढ़त के दौरान ही सिगरेट से धुएं के छल्ले उड़ा रहा और उसके साथी वीडियो बना रहे हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि वीडियो दो दिन पुराना है। बुलडोजर का चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें