फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन करती रही पिया का इंतजार: मनपसंद खाना न बनने पर नहीं लाए बरात, लड़की वालों ने की शिकायत, दूल्हा गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 07:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)

सार

टांडा क्षेत्र से बरात आनी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात के लिए तैयारियां कर रखी थीं। बाद में पता लगा कि लड़का पक्ष की ओर से बरात लाने से इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सैदनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सज धजकर पिया घर जाने को बैठी दुल्हन की उम्मीदों को उस वक्त झटका लगा, जब दूल्हा पक्ष के लोगों ने महज इस बात से बरात लाने से इनकार कर दिया कि बरातियों की आवभगत में उनकी पसंद का खाना नहीं बना है। दूल्हा पक्ष ने एतराज जताकर बरात लाने से मना कर दिया।

विज्ञापन

यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को यहां पर टांडा क्षेत्र से बरात आनी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात के लिए तैयारियां कर रखी थीं। बाद में पता लगा कि लड़का पक्ष की ओर से बरात लाने से इनकार कर दिया गया है। 

दरअसल, लड़की पक्ष बरात की आवभगत में खाने-पीने का इंतजाम पहले तय कर चुका था। लेकिन उनके मन मुताबिक बरात में खाना नहीं बनाया गया। दूल्हा पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे बरात लेकर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने थाना पुलिस के पास आकर शिकायत कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी दूल्हे को पकड़ लिया है। इधर, दोनों पक्षों ने मामले का हल निकालने के लिए पंचायत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें