फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी से पहले दूल्हा प्रेमिका के साथ गायब

Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा । शादी से पहले दूल्हा प्रेमिका के साथ गायब हो गया। पंचायत में परिजनों ने बरात लाने का आश्वासन दिया लेकिन 20 लाख और स्कॉर्पियो की मांग पूरी हुए न होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कालाझंडा निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता करीब चार वर्ष उत्तराखंड के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी के साथ तय किया था। रिश्ते की रस्म के बाद 26 जुलाई 2026 को बरात का आना तय हुआ था लेकिन कुछ दिन पहले पता चला कि लड़का किसी अन्य महिला के साथ गायब हो गया है।
लड़की के पिता का कहना है कि उसने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। शादी की कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए गए थे। लड़के पक्ष को 2.60 लाख नकद और शादी में दिया जाने वाला दहेज उनके घर पहुंचा दिया थे। अचानक लड़के के गायब होने का पता चलने पर बिरादरी और क्षेत्र के प्रमुख लोगों की पंचायत 18 जुलाई को हुई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। पंचायत के निर्धारित तिथि पर निकाह करने के लिए जोर देने पर लड़के पक्ष के लोगों ने पंचायत में 26 जुलाई को ही बरात लाने की सहमति दे दी। आरोप है कि पंचायत के बाद में किए गए वादे से वे मुकर गए। रिश्ता तय करने वाले बिचाैलिया ने कहा कि लड़का एमबीबीएस कर रहा है इसलिए उनकी मांग है कि शादी में 20 लाख नकद और एक स्कॉर्पियो दी जाए इसके बिना वे शादी नहीं करेंगे। लड़की के पिता का कहना है कि 26 जुलाई को वे अपनी बेटी की बरात आने का इंतजार करते रहे लेकिन बरात नहीं आई। उन्होंने लड़के पक्ष पर धोखाधड़ी करने और नकदी और अन्य सामान हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें