फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खामनेई की मौत से गम व गुस्सा, जुलूस निकालकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत से शिया समुदाय में गम में डूब गया है। रविवार को आजाद नगर में शिया समुदाय ने जुलूस निकालकर अमेरिका और इसराइल की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले परचम और अयातुल्ला की तस्वीरें लेकर विरोध जताया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की गई। मौलाना अली हैदर नूरी ने कहा कि यह केवल ईरान का नहीं, बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। मौलाना नाज ने कहा कि एक रहनुमा की शहादत से विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि यह तहरीक और मजबूत होगी। साथ ही खामनेई के लिए खास दुआ कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन में इमाम-ए-मेहंदी यूथ मिशन की भी भूमिका रही। इस दौरान डॉ. कायम रजा, हसन जैदी, अब्बास जैदी, हैदर अली आदि माैजूद रहे।
00

प्रशासन की ओर से रखी गई निगरानी

मुरादाबाद। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, मझोला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा रैली में भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी गई। संवाद
विज्ञापन



खामनेई को याद कर निकाला कैंडल मार्च

मुरादाबाद। अयातुल्ला अली खामनेई को याद कर करुला स्थित हुसैनी मस्जिद पर मजलिस का आयोजन किया गया। इसके बाद उनकी याद में मस्जिद-ए-हुसैनी से जाहिद नगर तक काली पट्टियां बांधकर कैंडल मार्च निकाला गया। मौलाना तनवीर अब्बास ने अपने खिताब में अयातुल्ला द्वारा दी गईं कुर्बानियां और इंसानियत के लिए किए गए कामों को बयान किया। इस दाैरान शाह आलम, रजा अब्बास, इकबाल जाफरी, एहतेशाम, समर, फैजान आदि मौजूद रहे। संवाद


खामनेई की शहादत पर निकाला गम-ए-जुलूस

अगवानपुर। नगर पंचायत में रविवार को शिया समुदाय ने माैलाना अफसर अली की माैजूदगी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की माैत पर गम-ए-जुलूस निकाला गया। साथ ही भारत सरकार से युद्ध विराम में हस्तक्षेप करने की मांग की गई।

माैलाना अफसर अली ने कहा कि जंग पर विराम लगाया जाए। अमेरिका और इस्रायल के हमले से ईरान में तमाम निर्दोषों मौत हो रही है। इस दौरान नवाब, नय्या अब्बास नकवी, इत्तेखाफ हैदर, अब्बास अली, हाजी फराहीम, सरताज अली, जुनैद आलम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें