फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खो-खो में ग्रीन मिडोज स्कूल की बालिका टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रीन मिडोज स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-11 तथा इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेल गए। अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल मैच में ग्रीन मिडोज स्कूल की बालिका टीम और सीएनएस एकेडमी के बालक टीम का पहला स्थान रहा है। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में सीएनएस एकेडमी, डायमंड पब्लिक स्कूल, ग्रीन मिडोज स्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-11 के फाइनल मैच में बालिका वर्ग की ग्रीन मिडोज स्कूल का पहला, सेंड फोर्ड पब्लिक स्कूल का दूसरा, पीएमएस पब्लिक स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल का तीसरा स्थान रहा है। बालक वर्ग में सीएनएस एकेडमी कुचावली ने पहला, ग्रीन मिडोज स्कूल ने दूसरा और नेशनल पब्लिक स्कूल तथा सेंड फोर्ड पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। वहीं अंडर-17 आयु के बालिका वर्ग में पहला मैच शिरडी साइन पब्लिक स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें शिरडी साई पब्लिक स्कूल जीत दर्ज की। दूसरा मैच शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और सेंड मीरा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें सेंड मीरा एकेडमी विजेता रही। तीसरा मैच डायमंड पब्लिक स्कूल और क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग का पहला मैच सेंड फोर्ड पब्लिक स्कूल और पीएमएस पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें पीएमएस पब्लिक स्कूल जीत हासिल की। दूसरा मैच शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और सेंड मीरा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें शिरडी साई पब्लिक स्कूल जीत गई। तीसरा मैच क्रिप्टन पब्लिक स्कूल और ग्रीन विंडो स्कूल के बीच हुआ। जिसमें ग्रीन विडोज की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें