फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कमेटी का एक करोड़ लेकर महिला फरार, पीड़ित करते रहे गए फोन.. अब पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 30 Dec 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला के बुद्धि विहार निवासियों से कमेटी के नाम पर एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद लोग आरोपी महिला को लगातार कॉल कर रहे है लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र से एक महिला कमेटी का एक करोड़ रुपये लेकर लापता हो गई। महिला का नंबर बंद होने पर कमेटी में रकम लगाने वाले लोग परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति से पूछताछ कर महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


मझोला के बुद्धि विहार निवासी विजेंद्र चौधरी ने बताया कि बुद्धि विहार में महिला रहती थी। उसने एक कमेटी शुरू की थी। जिसमें महिला के कहने पर कई लोगों ने रकम भी लगाई है। कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। कमेटी के शर्ताें के अनुसार लोगों को रकम वापस भी मिली।

महिला के कहने पर विजेंद्र चौधरी ने पांच साल 70 हजार रुपये जमा किए थे। महिला ने 30 दिसंबर को उन्हें रकम देने का दावा किया था। इससे पहले ही महिला गायब हो गई है। इसके अलावा आलोक तिवारी के एक लाख 80 हजार, प्रमोद कुमार के एक लाख, रिंकी सिंह के एक लाख, मयंक के चार लाख, दीपक के आठ लाख कमेटी में लगे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा बॉबी ठाकुर के 12 लाख, सोनू के तीन लाख, सरोज के एक लाख, गुलाटी दो लाख, प्रिया के एक लाख, विनोद कुमार के तीन लाख और पूरन सिंह के दो लाख रुपये कमेटी में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई। उसका मोबाइल भी बंद है। पीड़िता ने बताया अब तक करीब एक करोड़ रुपये लगा चुके लोग सामने आ चुके हैं।

पीड़ितों की संख्या अधिक हो चुकी है। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने में की। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की और महिला के बारे में जानकारी की है। अब तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें