फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के नाम थी जमीन, पिता के नाम की तैयार करा ली फर्जी खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पिता के देहांत के बाद सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से खतौनी तैयार कराने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम जगतपुर का मझरा का है। पिछले दिनों गांव निवासी विशाल के पिता करन सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। लिहाजा, विशाल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया। उसने फर्जी खतौनी तैयार कराई, जिसके बाद तहसील सदर में क्लेम कर दिया। तहसील की ओर से लेखपाल से जांच कराई गई, तो पता लगा कि जमीन तो विशाल के दादा के नाम है, जो जिंदा हैं। लेखपाल ने विशाल के खिलाफ छह दिसंबर को मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसके बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने शुक्रवार को विशाल को गांधी समाधि से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें