फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम पंचायत के प्रशासकों और कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली

Sat, 15 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कई ग्राम पंचायतों के प्रशासकों, सफाई कर्मचारियों और ब्लॉक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर की सड़कों पर तिरंगा रैली निकाली। रैली का प्रारंभ ब्लॉक कार्यालय परिसर से शुरू हुआ। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुदगल, ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ.वीर सिंह सैनी और एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों, सफाई कर्मचारी और ब्लॉक कर्मचारी हाथों में तिरंगे लेकर नारेबाजी करते हुए नगर की सड़कों पर निकले। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष शीतल कुमार और संगठन मंत्री अनूप कुमार, एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति, युवा कल्याण अधिकारी नवीन कुमार, अनिल कुमार, धर्मपाल सिंह, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें