फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की जीपीएस से निगरानी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी अब तकनीक की मदद से और सख्ती से की जाएगी। नगर निगम ने कूड़ा गाड़ियों को जीपीएस सिस्टम से लैस करना शुरू कर दिया है। अब तक 80 गाड़ियों में जीपीएस लगाया जा चुका है जबकि 35 गाड़ियों में और यह सिस्टम लगाया जाना बाकी है। गाड़ी किस गली या मोहल्ले में पहुंची है या नहीं इसकी जानकारी सीधे कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर मिलेगी और इसका रिकॉर्ड प्रतिदिन दर्ज किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर से इन वाहनों पर रोजाना नजर रखी जाएगी। यहां पर हर गाड़ी का रूट तय होगा और उसी हिसाब से रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे। किस गाड़ी को किस गली या मोहल्ले में जाना है यह सब सिस्टम पर फीड रहेगा। तय मार्ग से अलग जाने या कूड़ा निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंचने पर कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट मैसेज आएगा और बीप की आवाज सुनाई देगी। इस पर कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी चालक को तुरंत अलर्ट करेंगे।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि अक्सर यह शिकायतें मिलती रही हैं कि गाड़ियां मोहल्लों में समय पर नहीं पहुंचतीं या फिर कूड़ा निस्तारण के बजाए कहीं और कूड़ा डाल दिया जाता है। जीपीएस से युक्त वाहन अब न तो समय से मोहल्लों में पहुचेंगे बल्कि वह कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डंप करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा किसी और मोहल्ले के कचरा वाहन दूसरे मोहल्लों में नहीं जा सकेंगे।
00

- रामगंगा विहार में खाली मैदान पर फेंक रहे कूड़ा
रामगंगा विहार की कई कॉलोनियों में निजी प्लाॅट पर कूड़े डंप किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ही यहां कचरा डंप कर रही है। इससे मोहल्ले में गंदगी तो फैली ही रहती है लेकिन बारिश के बाद पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल जाती है और वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी अखिलेश पुरोहित, अनमोल और सजल का कहना है कि इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं होता है। कूड़ा वाहन के ड्राइवर को मना करते हैं तो वह कूड़ा न उठाने की धमकी देता है। इससे क्षेत्र में बीमारियां भी फैल रही हैं।
विज्ञापन


00
कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में जीपीएस लगाकर उसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। शुरुआती नतीजे बेहतर हैं। गाड़ी गली या मोहल्ले में जा रही है या नहीं इसको ट्रैक किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्ती से एक्शन लिया जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें