फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News : राकेश टिकैत ने कहा- सरकारें तानाशाही की तरफ जा रही हैं, देश को बड़े आंदोलन की जरूरत

Thu, 18 Aug 2022 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad News : किसान नेता ने बुधवार दोपहर लखीमपुर खीरी जाते समय डिडौली में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता तैयार रहे, देश को एक बड़े आंदोलन की फिर जरूरत पड़ेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता भी हम ही हैं, किसान भी हम ही हैं और नौजवान भी हम ही हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकारें तानाशाही की तरफ जा रही हैं। विपक्ष को भी खत्म किया जा रहा है। विपक्ष खत्म होने पर देश को गर्दिश में जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन संगठनों को भी तोड़ा जा रहा है, जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

विज्ञापन


किसान नेता ने बुधवार दोपहर लखीमपुर खीरी जाते समय डिडौली में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता तैयार रहे, देश को एक बड़े आंदोलन की फिर जरूरत पड़ेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता भी हम ही हैं, किसान भी हम ही हैं और नौजवान भी हम ही हैं। सरकार मनमानी कर रही हैं। इस बार फसल के अंदर कीड़ा लगा हुआ है। किसान को भारी नुकसान है लेकिन सरकार मुआवजा नहीं दे रही है। अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे किसान को लाभ मिल सके।

एमएसपी पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार के हर घर तिरंगा अभियान पर तंज कसते हुए टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को सबसे पहले चार लाख ट्रैक्टरों पर 25 लाख तिरंगे लगाकर किसान ही दिल्ली में गए थे। बावजूद इसके हमें खालिस्तानी बताया गया। अब सरकारें भी उसी लाइन पर चल पड़ी हैं कि घर-घर तिरंगा।
विज्ञापन


हमने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रैक्टर तिरंगा। इसलिए ये योजनाएं हमारी हैं तिरंगा हमारा है। इनका तो तिरंगा कभी था ही नहीं। इन्होंने तो अपने भवनों पर भी दूसरे झंडे को फहराया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा ये देश के इतिहास को खत्म करना चाहते हैं। सभी लोगों को अपना इतिहास बचाने के लिए निगाहें रखनी पड़ेंगी। इसके लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें