मुरादाबाद। डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में मंगलवार को बहस नहीं हो पाई। वादी की ओर से बहस के लिए अग्रिम तिथि ले ली गई। अदालत ने इस मामले में एक सितंबर बहस के लिए लगा दी है।
मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आई थीं। कार्यक्रम में डांस के दौरान भीड़ अनियन्त्रित हो जाने के कारण पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया था। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर कराया था। जिसकी सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। मंगलवार को इस मामले में बहस होनी थी, लेकिन वादी के अधिवक्ता ने बहस के लिए अग्रिम तिथि लेने की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए बहस के लिए एक सितंबर लगा दी गई है। संवाद