फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, घर-घर जाकर गेहूं खरीद रहे केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण क्रय केंद्रों के प्रभारी गांवों में घर-घर जाकर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। क्षेत्र में 30 मार्च से 18 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र शुरू किए गए थे। शुरू में कुछ किसान केंद्रों पर आए लेकिन सरकारी रेट 2585 रुपये प्रति क्विंटल के बराबर मार्केट में भी रेट हो गया। जिसके कारण वह मार्केट में ही गेहूं बेचने लगे। मंगलवार को भी नगर के मंडी समिति स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा मिला। केंद्र प्रभारी अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए गांव गांव और किसानों के घर-घर जाकर उन्हें उनसे गेहूं खरीद रहे हैं। भुगतान भी जल्द दिया जा रहा है। मंडी समिति में एफसीआई का एक और मार्केटिंग विभाग के चार केंद्र खुले हुए हैं। एफसीआई के केंद्र पर 31 मई तक 2365 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि मार्केटिंग विभाग के चार केंद्रों पर 20000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। एसएमआई आलोक रंजन का कहना है कि 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें