फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मंदिरों में आने वाले दान से पुजारियों को वेतन दे सरकार, 27 फरवरी को कचहरी में शंखनाद कार्यक्रम

Tue, 14 Feb 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने 27 फरवरी को कचहरी पर शंखनाद के कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देशभर में बड़ी संख्या में हिंदू मंदिरों को सरकार ने अपने कब्जे में ले रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुजारी परिषद मुरादाबाद की बैठक  कानून गोयन स्थित सांवल दास गंगा मंदिर में हुई। बैठक में पुजारियों ने सरकार से वेतन देने की मांग उठाई। परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 अप्रैल 2022 को पुजारी एवं पुरोहित कल्याण बोर्ड की घोषणा की। 10 माह बीतने के बाद भी कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन

सरकार इस घोषणा पर जल्द से जल्द कार्य करे। मांग को पूरा करवाने के लिए राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने 27 फरवरी को कचहरी पर शंखनाद के कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देशभर में बड़ी संख्या में हिंदू मंदिरों को सरकार ने अपने कब्जे में ले रखा है।

 

बैठक की अध्यक्षता पंडित सतीश खंडूरी ने की और संचालन पंडित विनीत शर्मा ने किया। इस दौरान पंडित दिनेश शर्मा, पुजारी महेंद्र सिंह, पंडित रमेश शर्मा, पुजारी सुधीर पंडित, अजय शर्मा, पंडित वेद प्रकाश, पुजारी महर सिंह, पंडित कामेश्वर मिश्रा, पंडित तेज नारायण मिश्रा, महंत राकेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें