रामपुर सांसद आजम खां ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश किए जाने पर मौजूदा सरकार पर सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि विपक्ष की संख्या कम होने के कारण सरकार वह कितनी भी सही बात करें उन्हें नहीं सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि विपक्ष की बात को सुना जाए और उसे माना भी जाए।
उन्होंने कहा कि 1947 में भी मुसलमानों के पास पाकिस्तान जाने का रास्ता था जो कि अन्य लोगों के पास नहीं था। लेकिन उन लोगों ने हिंदुस्तान को चुना और अब अगर उस देशभक्ति की यही सजा है तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में दिमाग नहीं सिर गिने जाते हैं।
इस मामले में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार चीन ने कहा था कि वह दुनिया को एक संदेश देना चाहता है कि जो व्यक्ति एक पेट लेकर पैदा होता है वह दो हाथ और दो पैर भी लेकर आता है। क्योंकि चीन को अपने लोगों से काम लेना आता है इसलिए आज वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।