फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल के ताले तोड़कर दो लाख रुपये का सामान चोरी

Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर हमीर को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात निशाना बनाया।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए। चोरों में स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस, क्लर्क ऑफिस, आर्ट एंव क्राप्ट रूम के ताले तोड़ डाले और सभी शिक्षण सामग्री और उपकरण खंगाल लिए। यहां तक तीन सेफ भी क्षतिग्रस्त कर दीं गईं।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्या ब्रजबाला तोमर ने बताया कि वह करवा चौथ पर छुट्टी पर रहीं थी जब स्कूल में चोरी होने की सूचना मिली तो वह स्कूल में आई।
प्रधानाचार्या के अनुसार स्कूल से चोर स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, इन्वर्टर बैटरी, तीन सीसीटीवी कैमरे, यूपीएस, डीवीआर आदि समान चोरी कर लिए गए जिससे से लगभग दो लाख रुपये की हानि हुई है। वहीं चोर की वारदात का सुबह में स्कूल खुलने पर शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को पता चला तो खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आई और मौका मुआयना कर लौट गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी गई है। वहीं राजकीय हाईस्कूल में चोरी होने से पंजीकृत 136 विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें