फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से गुजर गई मालगाड़ी

Sun, 29 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेल मंडल में शनिवार को चार स्थानों पर रेल फ्रैक्चर हुए।कांठ-मतलबपुर के बीच चटकी पटरी से मालगाड़ी गुजर गई। झटका लगने से ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जहां रेल फ्रैक्चर मिला। इसके अलावा मिनारपुर कटरा, पिलकुआं, शाहजहांपुर-रोजा के बीच भी रेल फ्रैक्चर के मामले सामने आए।
विज्ञापन


मरम्मत के बाद ट्रेनों को तीस की स्पीड से गुजरा गया। देवरिया सदर जा रही डाउन मालगाड़ी शनिवार दोपहर दो बजे के करीब कांठ-मतलबपुर के बीच से स्पीड के साथ गुजरी। इस दौरान ड्राइवर को झटके का एहसास हुआ। रेल फ्रैक्चर की आशंका पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुुुंची टीम को पटरी चटकी मिली।

45 मिनट की मेहनत के बाद टीम ने ट्रैक दुरुस्त कर दिया। इसके अलावा दोपहर सुबह सवार ग्यारह बजे शाहजहांपुर-रोजा के बीच, दोपहर बारह बजे मिरानपुर कटरा, पौने दो बजे पिलकुआं के पास भी रेल फ्रैक्चर हुए। तीनों स्थानों पर ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेनों को तीस की स्पीड से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें