फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर गार्ड के झारखंड से मुरादाबाद तक आई मालगाड़ी

Thu, 05 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात को मुरादाबाद स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे सिस्टम की एक बड़ी चूक उजागर हुई है। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी बगैर गार्ड के ही मुरादाबाद तक पहुंच गई। कई स्टेशनों को पार करते हुए यह मालगाड़ी यहां तक आई मगर किसी ने चेक नहीं किया। अब बड़ौदा हाउस तक हल्ला मच गया है।
विज्ञापन



कइयों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। कोयला लदी यह मालगाड़ी झारखंड से पंजाब जाने को निकली थी। मालगाड़ी में ड्राइवर के साथ गार्ड का होना भी अनिवार्य है। लेकिन इस मालगाड़ी में गार्ड था ही नहीं। यह मालगाड़ी बगैर गार्ड के ही एक लंबा सफर तय करके मुरादाबाद तक पहुंच गई।


अब जब हादसा हुआ तो इसकी जानकारी हो पाई। बताया जाता है कि गार्ड के डिब्बे में ब्रेक लगा होता है। अगर गार्ड होता तो मालगाड़ी को ब्रेक लगाकर रोक सकता था। अब गार्ड कहां गया। ड्यूटी पर क्यों नहीं आया। इन सभी सवालों की जांच शुरू की जा रही है। बड़ौदा हाउस ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। इस पूरे मामले में कइयों पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर को बताकर चला गया ड्राइवर
मुरादाबाद। जब मालगाड़ी हरथला स्टेशन पर दस बजे तक खड़ी रही तब ड्राइवर स्टेशन मास्टर को ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर चला गया। माना जा रहा है कि ब्रेक पूरी तरह से लग नहीं पाए थे। या फिर लोड अधिक होने के कारण। मालगाड़ी ढलान पर होने के कारण बैक मार गई। खैर अब सभी कारणों की जांच कराई जा रही है।

रेलवे के पास नहीं था इंजन
मुरादाबाद। इस मालगाड़ी का इंजन चार बजे खराब हुआ था। तत्काल इंजन बदलवाने की मांग कंट्रोल से की गई। लेकिन दस बजे तक भी रेलवे इंजन की व्यवस्था नहीं कर पाया था। अगर उसी वक्त इंजन उपलब्ध करा दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। क्योंकि इंजन मालगाड़ी को लेकर आगे चला जाता।

उखड़ गए इलेक्ट्रिक वायर पोल
मुरादाबाद। मालगाड़ी के नौ डिब्बे पलटने के बाद यहां ट्रैक किनारे खड़े तीन इलेक्ट्रिक वायर पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। जब तक पोल सही नहीं हो जाएंगे आपूर्ति शुरू नहीं हो पाएगी। वहीं क्रेन से टूट हुए तारों को हटाया गया, ताकि डिब्बों को हटाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें