फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतों के चेहरों पर लौटेंगी खुशियां

Sat, 30 May 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति न पाने वाले उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे बहुतेरे छात्र छात्राओं के चेहरों पर खुशियां लौटेंगी। एक ही प्रमाण पत्र पर आवेदन करने वाले भाई बहनों की शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन को संदिग्ध डाटा से बाहर कर दिया गया है। अब इन सभी को शुल्क प्रतिपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन



मुरादाबाद में करीब 10 हजार छात्र छात्राओं को इससे शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति मिलने की बात कही जा रही है। मुरादाबाद में करीब 43 हजार छात्र छात्राओं के आवेदन संदिग्ध डाटा में डाल दिए गए थे। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र छात्राएं हैं जिन्होंने भाई बहन होने के चलते ही एक ही आय प्रमाण पत्र का अपने अपने आवेदनों में इस्तेमाल किया है।


निदेशालय स्तर पर पीएफएमएस सर्वर ने एक ही आय प्रमाण पत्र पर दो, तीन अलग नामों के आवेदनों को संदिग्ध डाटा में डाल दिया था। इसके अलावा अन्य त्रुटियों पर आवेदन संदिग्ध डाटा में डाल दिए गए थे। एक ही प्रमाण पत्र पर अलग अलग आवेदनों को शासन ने स्वीकार कर लिया है। प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने इसके लिए दो तीन दिन में जिलों में आदेश भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें