फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना की ओर से छजलैट की ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। वहीं बच्चों को बाल पोषाहार वितरित किया गया। स्वस्थ बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए विभाग की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी के साथ छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान ने गर्भवती महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री चंचल पाल, सीडीपीओ छजलैट अनीता देवी, ग्राम प्रधान मेहरून निशा, ओमप्रकाश सिंह व मनीष चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें