फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेढ़ लाख रुपये दीजिए... डॉक्टर की नौकरी लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग में कुछ बाबू डॉक्टरों की भर्ती में घूसखोरी के रास्ते तलाश रहे हैं। जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर तैनाती के लिए बीएचएमएस व बीएएमएस डॉक्टरों का इंटरव्यू हो चुका है। अब कुछ बाबू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व वाहन चालक के जरिये डॉक्टरों तक रुपयों की डिमांड भेज रहे हैं। इंटरव्यू दे चुके एक डाॅक्टर का आरोप है कि नौकरी के लिए 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बाबू यह वसूली अधिकारियों के नाम पर करना चाहते हैं। डॉक्टर को यह भी बताया गया कि किस बाबू के जरिये रुपये अधिकारी तक पहुंचेंगे लेकिन डॉक्टरों से न तो बाबू मिलेंगे और न अधिकारी। रुपयों का लिफाफा वाहन चालक के हाथ में देना होगा और वह बाबू तक पहुंचाएगा। वहां से बाबू यह लिफाफा अधिकारियों तक पहुंचा देंगे और नौकरी पक्की। विभागीय अधिकारियों को इस मामले की भनक तक नहीं है कि उनके नाम पर बाबू खेल कर रहे हैं।
बता दें कि 31 दिसंबर को बीएचएमएस व बीएएमएस डॉक्टरों के इंटरव्यू कलक्ट्रेट सभागार में हो चुके हैं। इसमें विकास विभाग के अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन

सबने अपने मूल्यांकन के आधार पर अलग-अलग नंबर दिए। कुल 13 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है। अब बाबू इसका लाभ उठाने के लिए रिश्वतखोरी के नए तरीके खोज रहे हैं। हालांकि, सीएमओ ने इस मामले की जानकारी से साफ इन्कार किया है और पता लगने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें