फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्ची की मौत का मामला उलझा , विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बुढ़नपुर गांव निवासी सद्दाम अली की बच्ची की मौत का मामला उलझकर रह गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। डाक्टरों ने घटना को संदिग्ध हालात में मानकर इस मामले में विसरा को सुरक्षित रख लिया है। पिता ने इस मामले में किन्नरों पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बुढ़नपुर निवासी सद्दाम ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी उजमा अपनी दो माह की बेटी अनायरा नूरी के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान कुछ किन्नर घर पर बधाई मांगने के लिए पहुंचे। किन्नरों ने उजमा से उसकी सास हुस्नमां के बारे में पूछा। आरोप है कि बधाई को लेकर पत्नी की किन्नरों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि बधाई नहीं देने पर किन्रर उसकी बच्ची के साथ खींचतान करने लगे। दोनों ओर से हुई छीना-झपटी के दौरान बच्ची रोने लगी। किन्नरों के जाने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई थी। पिता सद्दाम ने किन्नरों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







क्षेत्र छीनने की नियत से रची गई बच्ची की हत्या साजिश

डिलारी। किन्नर बुलबुल ने बताया कि यह उसका क्षेत्र है लेकिन उसके क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए हत्या की साजिश रची गई है। बुढ़नपुर गांव निवासी सद्दाम का मामा थाना क्षेत्र के कांकरखेड़ा गांव का रहनेवाला कलुआ है। वह कांकरखेड़ा गांव निवासी किन्नर रेशमा के साथ रहता है। वह हमारे क्षेत्र में आए दिन बधाई मांगता रहता है। कई बार उसने बधाई मांगने से रोका भी था। कलुआ ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए अपने भांजे सद्दाम से मिलकर बच्ची की हत्या की साजिश रची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें