तीन दिवसीय दसवां पंकज जेटली मेमोरियल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को समाप्त हो गया। छह वर्गों में खेली गई प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में आर्यन भट्टा अव्वल रहे। उन्होंने अंडर-13 व 17 वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को हराकर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता छह वर्गों में आयोजित की गई। सब जूनियर, जूनियर के अलावा पुरुष सिंगल्स, डबल्स व वेटरन्स के मैच भी हुए।
प्रतियोगिता में लगभग 12 शहरों के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर बालक वर्ग (13 वर्ष) में आर्यन भट्ट ने निर्वाण यादव को (21-9 / 21-5) से हराकर फाइनल जीता। जूनियर बालक वर्ग (17 वर्ष) में आर्यन भट्ट ने प्रज्ज्वल भारद्वाज को (21-16 / 21-18) से हरा कर फाइनल जीता। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में में शुभम कुमार ने हिमांशु तिवारी को (13-21 / 21- 12 / 21- 15) के स्कोर से हराया। पुरुष डबल्स के फाइनल में अंश गौर व शुभम कुमार ने मोहित तिवारी व उमंग कौशिक की जोड़ी को (21-16 / 16-21 / 21- 16) से हराया। वेटरन्स (80 वर्ष से ऊपर) के फाइनल मुकाबले में नवनीत चौहान व पवन गुप्ता ने समीर माथुर व जितेंद्र सिंह की जोड़ी को (21-18 / 21- 15) से मात दी। वेटरन्स (90 वर्ष से ऊपर) के फाइनल में देशकांत त्यागी व दीपक भारद्वाज ने भूपेंद्र सिंह व मोहित अग्रवाल की जोड़ी को (21-16 / 21-17) से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता।
अंत में मुख्य अतिथि डीआईजी मुनिराज जी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर खेल में ऐसा होता है कि कोई एक टीम विजयी होती है और दूसरी टीम को पराजय स्वीकार करनी पड़ती है। हारने-जीतने के आंकड़े से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन। विद्यालय प्रबंधक विपिन जेटली, नीरू जेटली, सागर, तान्या, सत्येंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंपायर ताशु, आदित्य सिंह, अनंत कपूर, प्रशांत पवार, अभिषेक सक्सेना, शीलू सागर, मयंक कुमार रहे। विपिन चंद्र गुप्ता, दीपक शोधन, आनंद मोहन गुप्ता, अजय शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।