फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईद पर दिल्ली से संभल पहुंची प्रेमिका... प्रेमी के परिजनों ने ठुकराया तो काटी नस; सुनाई अपनी प्रेमी कहानी

Tue, 01 Apr 2025 09:48 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का मामला है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह महीने पहले भी प्रेमी के घर युवती आई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में दिल्ली निवासी प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ईद पर उसके गांव आ गई। युवक के परिजनों ने युवती को घर में रखने से इन्कार किया, तो युवती थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने समझाकर युवती को वापस भेज दिया, जिस पर युवती ने घर पहुंचकर ब्लेड से हाथ की नस कट ली। युवती को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर देर शाम उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के एक गांव ढकिया निवासी युवक दिल्ली में सैलून चलाता है। युवक के दिल्ली निवासी दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंध बन गए। ईद पर सोमवार को युवती प्रेमी के साथ उसके घर पहुंच गई लेकिन युवक के परिजनों ने घर में रखने से इन्कार कर दिया। जिस पर युवती प्रेमी के साथ थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने युवती को समझाया और घर भेज दिया, जिस पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर ब्लेड से हाथ की नस काट ली। युवती के नस काटने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फनन में उसे सीएचसी असमोली ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष डॉ. रुकमपाल सिंह ने बताया कि युवती थाने आई थी, उसे समझाकर भेजा गया। अब नस काट लेने की जानकारी मिल रही है। परिजनों को भी अवगत करा दिया है। वह दिल्ली से आ रहे हैं, युवती उनके सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवती के गांव आकर नस काट लेने की उन्हें जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है, तो जानकारी कराकर उचित कार्रवाई करेंगे। -कुलदीप कुमार, सीओ असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें