फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकम्मल हुआ इश्क: तीन साल छुपकर किया प्यार, फिर प्रेमी के घर प्रेमिका का डेरा, ग्रामीणों ने समझा लड़की का गम

Sat, 05 Nov 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

लोगों के समझाने पर युवती ने हंगामा कर दिया। युवक-युवती दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इस पर ग्रामीण और रिश्तेदारों दोनों की शादी कराने के लिए राजी हो गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के चौकी क्षेत्र सुरजन नगर के एक युवक का थाना स्योहारा क्षेत्र के एक गांव की युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने सुरजन नगर में आकर अपने प्रेमी के घर डेरा डाल दिया और शादी की जिद करने लगी। तब ग्रामीणों ने शनिवार को सुरजन नगर के शिव मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया।

विज्ञापन

दोनों अपने परिवार से छिपकर आपस में मिलते जुलते थे। दो दिन पहले युवती अपने घर से चोरी छिपे सुरजन नगर में अपने प्रेमी के घर आ गई और शादी की जिद करने लगी। सूचना पर युवती के परिजन भी युवक के घर पहुंच गए। रिश्तेदार वह ग्रामीणों ने युवती को समझा बुझाकर घर जाने लिए कहा लेकिन युवती ने जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी संग शादी करने की जिद कर ने लगी। 
विज्ञापन

लोगों के समझाने पर युवती ने हंगामा कर दिया। युवक-युवती दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इस पर ग्रामीण और रिश्तेदारों दोनों की शादी कराने के लिए राजी हो गए। शनिवार को गांव लोगों के सामने शिव मंदिर सुरजन नगर में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद युवती खुशी-खुशी ससुराल वालों के साथ चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें