फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध किया तो युवती को पीटा, छात्रा को सरेराह मारे थप्पड़

Fri, 02 Nov 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
युवतियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा दोनों मामले मुरादाबाद और अमरोहा के हैं। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में छेड़खानी का विरोध किया तो युवती को पीट दिया। बचाव में आए चाचा की भी धुनाई कर दी। वहीं अमरोहा के मंडी धनौरा में कोचिंग सेंटर के बाहर साथ में ही पढ़ने वाले मनचले ने छात्रा के थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
ठाकुरद्वारा कोतवाली के अलीगंज रोड पर स्थित गांव की एक युवती घर के बाहर से निकल रही थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। उसकी चींख सुनकर उसका चाचा मौके पर आ गया। 

आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती के चाचा के साथ भी मारपीट की। युवती बेहोश हालत में परिजनों के साथ देर रात कोतवाली पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


मंडी धनौरा में बाइपास मार्ग पर स्थित एक कोचिंग सेंटर से बाहर निकली छात्रा को भीतर से आए एक अन्य छात्र ने दो थप्पड़ मार दिए। छात्र उसे कुछ धमकी दे रहा था। किसी ने भी छात्र को रोकने व टोकने की जहमत नहीं उठाई। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई। छात्रा भी थाने पहुंच गई। बताया जाता है कि छात्र उसके साथ कोचिंग के दौरान छेड़खानी का प्रयास करता था। उसका विरोध करने पर छात्र ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें