फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरी खुलते ही उड़े होश: युवती की बिना गर्दन की लाश देख लोग सन्न, नहीं हो पाई शिनाख्त... जताई जा रही ये आशंका

Wed, 08 Jan 2025 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)

सार

बोरी में बंद लाश को निकालने वाले ओमपाल केवट ने बताया कि लाश तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। मगर उसका शरीर फूल नहीं रहा था, जबकि जल में आमतौर पर शव फूल जाता है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में तिगरी के सामने गंगा जल में युवती की बिना गर्दन की लाश मिली। लाश बोरी में बंद थी। मृतका काला लोअर और छींटदार धारीदार सूट पहने हुए थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गर्दन नहीं होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे तिगरी के ग्रामीणों ने गांव के सामने गंगा जल में किनारे पर एक बोरी देखी। जिसमें कुछ होने की आशंका पर यूपी-112 को सूचना दी। बोरी पीछे से बहकर आई थी। कुछ ही देर में यूपी-112 के साथ ही इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र सिंह मौके पर गए। बोरी को पानी से बाहर निकलवाया। उसमें युवती की बिना गर्दन की लाश थी। मृतका ने काले रंग का लोअर पहन रखा था। छींटदार और लाइन दार सूट था।
विज्ञापन

बोरी में बंद लाश को निकालने वाले ग्रामीणों में शामिल ओमपाल केवट ने बताया कि लाश तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। मगर उसका शरीर फूल नहीं रहा था, जबकि जल में आमतौर पर शव फूल जाता है। उसकी आयु 25 वर्ष के करीब लग रही है। सीओ का कहना है कि उसके शरीर पर ऐसे कोई चिन्ह नहीं थे, जिससे यह कहा जा सके कि वह शादी शुदा थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लाश को मोर्चरी पर रखवाया गया है। लाश लग रहा है कि पीछे से बहकर आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें