फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में किशोरी से जीजा ने किया रेप

Thu, 26 Jan 2017 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली 13 साल की किशोरी से उसके जीजा ने रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर उसको खामोश कर दिया, इस संबंध में परिजनों ने मझोला पुलिस से शिकायत की तो पुलिस उन्हें टरकाती रही।
विज्ञापन


मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पांच दिन बाद मझोला पुलिस ने किशोरी से रेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मझोला थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले एक  मजदूर परिवार के साथ रहता है।

उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी लाकड़ी माजरा में रहने वाले युवक के साथ की थी। उनकी 13 वर्षीय छोटी बेटी भी बहन की ससुराल गई हुई थी। आरोप है कि बहन की ससुराल में जीजा ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ रेप किया। विरोध जताने पर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


मामले की शिकायत परिजनों से करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर खामोश कर दिया। घर पहुुंचकर किशोरी खामोश हो गई, परिजनों को उसका व्यवहार बदला हुआ लगा तो उससे पूछताछ की। 

पीड़ित ने परिजनों से आपबीती बताई तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मझोला पुलिस रेप की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़िता के परिजन को टरकाती रही, पांच दिन बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

 मंगलवार देर रात पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ मझोला नवरत्न गौतम का कहना है कि आरोपी फरार है, वह एक फैक्ट्रीकर्मी है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें