मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में आम के बाग में ले जाकर युवक ने एक युवती को नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। होश आने पर आरोपी युवती को धमकाकर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक युवती ने एसएसपी कार्यालय में पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया कि वह करीब एक माह पहले खेत से लौट रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में गांव का एक युवक मिल गया। बातचीत करने के बहाने आरोपी उसे आम के बाग में ले गया था। आरोप है कि यहां आरोपी ने युवती को नशीला पिला दिया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर युवती को अहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसने आरोपी की शिकायत घर वालों से करने की बात की। इसी दौरान आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। युवती का आरोप है कि उसने इस घटना की शिकायत मूंढापांडे थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।