फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतब दिखाते वक्त ‘मौत के कुएं’ में गिरी युवती, नाजुक

Wed, 01 Jun 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
 ठाकुरद्वारा के सुरजननगर में लगे मेले में अपने को- पार्टनर के साथ ‘मौत के कुएं’ में करतब दिखाते वक्त युवती अचानक कुएं में नीचे जा गिरी। युवती कुएं के अंदर तेजी से घूम रही मारुति कार पर अपने को- पार्टनर के साथ बैठी थी। बाहर से दर्शक तालियां बजाने के साथ नोट भी दिखा रहे थे। दर्शकों के हाथों से नोट लपकने के लिए युवती अपनी सीट से उठी और हाथ बढ़ाकर पब्लिक से नोट बटोरने लगी। लेकिन इस बीच उसका दुपट्टा कार के पहिये के नीचे आ गया और वह कार से उछलकर मौत के कुएं में जा गिरी। युवती के गिरते ही करतब देख रहे लोगों की चीख निकल पड़ी। मेले में भगदड़ मच गई। युवती को तुरंत नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


सुरजननगर में नलो वाले बाबा की समाधि पर हर साल की तरह इस साल भी मेला लगा है। 11 मई से समाधि पर श्रद्धालुओं का तांता है। मेले में बच्चों के लिए झूले, झांकियां और करतब दिखाने वालों का भी इंतजाम है। बदायूं की एक टीम यहां मेले में ‘मौत का कुआं’ बनाकर पहले दिन से ही करतब दिखा रही है। करतब में एक युवक अपने साथ एक युवती को लेकर कुएं में कार चलाता है। तली से शुरू करके गोल चक्कर लगाता हुआ ऊपर लाता है। इसी तरह का करतब सोमवार को देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आखिरी शो में दिखाया जा रहा था।

करतब देखने के लिए दर्शकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। ड्राइवर की बगल में बैठी युवती बीच - बीच में हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन कर रही थी। कार जब चक्कर लगाते हुए ऊपर तक पहुंची तो दर्शकों ने युवती को नोट दिखाने शुरू कर दिए। युवती हाथ बढ़ाकर नोट लेने लगी। तभी उसके गले में पड़ा दुपट्टा टायर के नीचे आ गया और वह तेजी से कार से उछलकर नीचे गिर गई। कुएं की दीवारों से टकराते हुए युवती नीचे गिरी और बेहोश हो गई। मेले में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। युवती को तुरंत मुरादाबाद लाया गया। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें