थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी एक युवती पाकबड़ा में रहती है। जिस घर में रहती है, वहां उसका किसी बात को लेकर अपास में विवाद हो गया। युवती ने शराब पी रखी थी। इसके बाद युवती घर के पास नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर-पांच में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई और शोर मचाने लगी। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी आ गई और पुलिस ने उसे जैसे-तैसे नीचे उतारा और उसके परिजनों को सौंप दिया।