फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटने से पहले की गई थी युवती की बेरहमी से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्टॉल से गला घोंटकर हत्या करने से पहले युवती की बेरहमी से पिटाई की गई थी। युवती के शरीर पर चोटों के दो दर्जन से ज्यादा निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन

रविवार को तीन डाक्टरों के पैनल में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे चली। जिसकी डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर चोटों के एक दर्जन से ज्यादा निशान मिले हैं। ये निशान किसी डंडे से पिटाई के प्रतीत हो रहे हैं। युवती का गला उसके ही स्टॉल से घोंटा गया था। इसके अलावा टीमों की टीम ने स्लाइड भी तैयार की है। इन निशानों से ही युवती के साथ हुई बेरहमी और हैवानियत का पता चल रहा है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अकेली जाती दिखी युवती, तीन युवकों को उठाया
मझोला के युवती हत्याकांड के खुलासे को पुलिस की टीमें जुट गईं हैं। पुलिस ने उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है जिस मार्ग से युवती ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौटती थी। एक कैमरे में युवती की तस्वीरें देखीं गई हैं, हालांकि वहां युवती अकेली जाती दिख रही है। इसके अलावा पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली है। युवती की बहन से भी अफसरों से पूछताछ की। इससे पुलिस को केस में अहम लीड मिल गई है। इसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ट्यूशन पढ़ाती थी। रोज की तरह शनिवार को भी वह ट्यूशन पढ़ाने गई थी, लेकिन रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। रविवार सुबह प्लाट में युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवती की पहचान की थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को फिर उस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिस क्षेत्र में युवती ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। एक कैमरे की फुटेज में युवती की तस्वीरें देखी गई हैं। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
सीएम के पहुंचने से पहले अफसरों ने परिवार से की मुलाकात
मुरादाबाद। अनुसूचित जाति की युवती की हत्या के बाद से परिजन और कई संगठनों में गुस्सा है। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री मुरादाबाद पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवती के घर पहुंच गए थे। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने परिजनों से पूछताछ की और जानने का प्रयास किया कि किसी से कोई रंजिश तो नहीं चल रही थी। इसके अलावा डीएम ने परिजनों को बताया कि दो लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार को दे दी गई है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में संविदा पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें