फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से आ रही हैं कॉल, युवती खौफजदा

Sat, 06 May 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
phone call
विज्ञापन
सिविल लाइन के साकेत कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर दो माह से लगातार सात देशों के मोबाइल नंबर से इंटरनेशनल कॉल आ रही हैं। युवती ने शुरू में इग्नोर किया लेकिन कॉल आना बंद नहीं हुआ तो शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


युवती को डर है कि कहीं आतंकी उसका मोबाइल नंबर हैककर कोई वारदात न कर दें। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साकेत कॉलोनी निवासी दीप्ति यादव ने बताया कि वह क्षय रोग की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा है, और अमरोहा की जिला कोआर्डीनेटर है।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च से लगातार उनके मोबाइल पर वियना, लीब्रिया, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया, कनाडा, बुराडी देश के अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आ रही है। एक बार उन्होंने कॉल रिसीव की थी, उस वक्त एक रिंगटोन सुनाई दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर आ रही इंटरनेशनल कॉल का रिसीव नहीं किया। शुरू में लगा कि गलती से उनके पास कॉल आ गई होगी लेकिन अब तक कॉल आना बंद नहीं हुआ है। दीप्ति ने बताया कि आतंकी घटनाओं को देखते हुए उन्हें डर लग रहा है कि कहीं कोई आतंकी उनका मोबाइल नंबर हैककर कोई वारदात न कर दे। 

एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। सर्विलांस सेल को मामले की जांच के लिए शिकायती पत्र भेजा गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें