ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव में रहने वाली उसकी सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई पुलिस विभाग में सिपाही है। वह अमेठी में तैनात है। सहेली ने करीब एक साल पहले हम दोनों को मिलवाया था। तब आरोपी सिपाही छुट्टी पर घर आया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सहेली ने भरोसा दिलाया था कि सिपाही उससे निकाह कर लेगा, लेकिन बाद में आरोपी बाद में मुकर गया। डीआईजी कार्यालय से युवती के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए ठाकुरद्वारा थाने भेज दिया गया है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि एसपी देहात को मामले की जांच करने को कहा गया है।