फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्बी मिलाकर तैयार किया जा रहा था घी

Thu, 29 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह अगस्त को पुलिस ने भोजपुर में एक घर पर छापा मारकर तेरह टिन घी बरामद किया था। यहां से चर्बी जैसा ठोस पदार्थ भी बरामद हुआ था। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे थे। रिपोर्ट में ठोस पदार्थ को चर्बी बताया गया है जबकि घी में भारी मिलावट आई है। इस घी को सेहत के लिए बेहद खतरनाक बताया गया है।
विज्ञापन




भोजपुर में सफेद घी का काला कारोबार पकड़ा गया था। गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सोलह अगस्त की शाम को छापा मारा। हालांकि उस वक्त यहां कोई नहीं मिला था लेकिन मौके से घी के तेरह टिन बरामद किए गए थे। कमरे से चर्बी जैसा ठोस पदार्थ भी मिला था।


पुलिस की सूचना पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टरों ने घी और चर्बी जैसे ठोस पदार्थ का सैंपल लेकर प्रयोगशाला को भेजा था। उस वक्त भोजपुर निवासी कमर कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कमर कुरैशी सपा नेता का भाई बताया जाता है। खाद्य अधिकारी उमेश प्रताप ने बताया कि दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन



जो ठोस पदार्थ का नमूना भेजा गया था उसमें चर्बी की पुष्टि हो गई है जबकि घी में भी मिलावट पाई गई है। हालांकि मिलावट क्या है यह साफ नहीं हो सका है। रिपोर्ट में लिखा है कि यह घी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। अब संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें