फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में पूर्ण कराएं पंचायत भवन और शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार को कुंदरकी ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने निर्माणाधीन पंचायत भवन और सार्वजनिक शौचालयों की प्रगति जानी तो अभी भी काफी संख्या में पंचायत भवन और सार्वजनिक शौचालय अपूर्ण पाए गए। बीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि आगामी पंद्रह दिन में पंचायत भवन और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समय से कार्य पूरा हो सके। मनरेगा योजना के कार्य भी समयबद्ध तरीके कराने का निर्देश दिया। वहीं क्लस्टर मुख्यालय पर पंचायत सचिव बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराए जाने को कहा। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम जीलानी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में वह हर समय साथ हैं और गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना, एडीओ आईएसबी आलोक वर्मा, एडीओ समाज कल्याण प्रशांत कुमार, एपीओ मनरेगा शील प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्बंधित समाचार फोटो
फोटो संख्या चार और पांच भेजे गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें