फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल की विकास परियोजनाएं समय से पूरा कराएं : सीएम

विज्ञापन
दिल्ली रोड सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के जनप्रतिनिधयों और पदाधिकारियों की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में ही अधिकारियों के साथ अलग से बात की। करीब पांच मिनट की बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को नसीहत और हिदायत के साथ चेताया भी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद और संभल जिले में करोड़ों की विकास परियोजनाओं के लिए धन आवंटित किया है। दोनों जिलों की परियोजनाओं में गति लाने के लिए अधिकारियों को ध्यान देना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों पर ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से अलग जिले के अधिकारियों की पांच मिनट तक बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों से भी एसआईआर की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही विकास योजनाओं को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और संभल जिले में सड़क, पुल और आवास की कई परियोजनाएं लंबित हैं। इन परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। समय से सभी परियोजनाएं पूरी होनी चाहिए। इस बीच अधिकारियों ने क्षेत्रवार गोपनीय जानकारियां दीं। सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों के कंधों पर हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से बातचीत के बाद बगैर नाश्ता किए हेलिकाॅप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

बताया कि गाजियाबाद जाने में देर हो गई है। बैठक में डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


00

बोले मुख्यमंत्री, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी करें अपने क्षेत्रों का भ्रमण

- कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए चेताया है। सीएम ने कहा कि अब चुनाव आने वाला है। इस कारण जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह जानकारी लें कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं कहां तक पहुंची हैं। पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता भी इस मामले में जानकारी इकट्ठा करेंगे। जन प्रतिनिधियों को चुनाव के हिसाब से कार्य करना जरूरी है।

जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के लोगों की बातें सुनी हैं। साथ ही एसआईआर को लेकर बेहतर संदेश दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों को सक्रिय कर एसआईआर में अहम भूमिका निभाने के लिए कहा है।

00

रेड कारपेट बिछी रही, नहीं गए मुख्यमंत्री

- नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बुद्धि विहार स्थित निर्माणाधीन वार मेमोरियल को दिखाने के लिए पूरा इंतजाम किया था। रेड कारपेट बिछाए गए थे लेकिन किसी कारणों की वजह से मुख्यमंत्री वहां नहीं गए। रेड कारपेट और सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। इस कारण आयोजकों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें