फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिशु के लिए भी घातक गर्भावस्था की डायबिटीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज शिशु के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है। इससे न सिर्फ बच्चे का वजन बढ़ जाता है बल्कि उसके फेफड़े भी कमजोर हो जाते हैं। डिलीवरी के समय अधिक ब्लीडिंग का खतरा रहता है। यह बात मुरादाबाद ऑब्स्टैटिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी की सभा में गाजियाबाद से आईं डॉ. अर्चना वर्मा ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिकित्सक को समय-समय पर गर्भवती महिलाओं की शुगर की जांच करानी चाहिए। इससे अचानक गर्भपात का खतरा भी कम हो जाता है। डॉक्टर ने कहा कि खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरत कर और विशेषज्ञ द्वारा बताए व्यायाम करके खुद को व गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रख सकती हैं। सभा कांठ रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. अर्चना सिंह ने की और संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. नेहा चंद्रा ने किया। इस दौरान नव वर्ष का जश्न भी मनाया गया। सभा में इम के अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. श्रुति खन्ना, डॉ. लीना चौहान, डॉ. प्रेमलता श्रीधर व डॉ. अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें